फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मनुष्य के जीवन को बदल देता है सत्संग

Sat, 28 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सरेनी मार्ग स्थित ओरी का पुरवा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कंस वध का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास संत स्वामी स्वात्मानंद जी महाराज ने पूतना वध से लेकर कंस वध तक की कथा सुनाई। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

स्वामी स्वात्मानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना और कंस का वध कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। कंस ने धनुष यज्ञ के बहाने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी। भगवान श्रीकृष्ण ने कई पहलवानों और राक्षसों का वध करने के बाद अत्याचारी कंस का अंत किया और अपने माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया।
महाराज ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि जिस तरह पारस के स्पर्श से लोहा सोना बन जाता है, उसी तरह सत्संग मनुष्य के जीवन को बदल देता है। इससे बुद्धि शुद्ध होती है, मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

आयोजक दीपेंद्र गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कथा का समापन होगा। 30 नवंबर को ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजद नेता अशोक सिंह, अंकुर सिंह राठौड़, मुन्ना सिंह चौहान और मनोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें