लालगंज। डलमऊ रोड स्थित डिहवा चौराहे के पास बाइक पर बैठी महिला की साड़ी पहिये में फंस गई। संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
डलमऊ क्षेत्र के राधा बालमपुर की रहने वाली दीपा मिश्रा (40) अपने पति अखिल मिश्रा के साथ बाइक से लालगंज की ओर आ रही थीं। साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई। इससे वह सड़क पर गिर गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होेने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।