फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सन्नो बनीं सलोनी, मंदिर में लिए सात फेरे

Wed, 20 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विवाह के बाद पति अमित के साथ सन्नो बानो से बनी सोनाली।
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सन्नो बानो ने इस्लाम धर्म त्यागकर मंदिर में हिंंदू युवक से विवाह किया। परिजन और हिंदू संगठन के पदाधिकारी इस विवाह के साक्षी बने।
विज्ञापन


सलोन क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अमित पासी और सन्नो बानो के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनाें शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के बीच धर्म रोड़ा बन रहा था। प्यार परवान चढ़ा तो धर्म जाति की दीवारें भी कमजोर हो गईं। क्षेत्र के माता मिढ़ुरिन मंदिर में सन्नो बानो ने इस्लाम त्यागकर हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम सोनाली पासी रख लिया।
विज्ञापन


वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, युवक के पिता पिता श्रीपाल, माता ममता, भाई सुशील के अलावा हिंदू युवा वाहिनी सलोन इकाई के कार्यकर्ता राबिन साहू, लाली सरदार, विकास कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें