फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रिफाइंड और सरसों के तेल के नमूने भरे

Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में घटिया रिफाइंड और सरसों के तेल की बिक्री को रोकने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के आयुक्त के आदेश पर अभियान शुरू किया गया। पहले दिन अलग-अलग दो टीमों ने शहर और नसीराबाद क्षेत्र में छापा मारकर रिफाइंड और तेल की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन


टीम ने अलग-अलग दुकानों व एजेंसियों से चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम व उदय राज की टीम ने शहर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह व शेफाली सिंह की टीम ने नसीराबाद में अभियान चलाया। शहर में जोशियाना पुल के पास स्थित दुकान से बेकरी सार्टेनिंग ऑयल और सब्जी मंडी में एक एजेंसी से रिफाइंड का नमूना भरा।

टीम ने नसीराबाद में स्टोर से वनस्पति और तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिफाइंड और सरसों के तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें