फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर शिकायतों का लगा अंबार, निपटाने में फिसड्डी रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें शिकायतों के अंबार रहे, ज्यादातर शिकायतें लंबित ही रहीं। सदर तहसील में एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित और सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें आईं 47 में से महज सात शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। एसडीएम-सीओ ने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं डलमऊ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेमप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में डलमऊ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें कुल 93 शिकायतें आईं, जिसमें से महज 11 ही निपटीं। शेष 80 के निपटारे के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव, तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, कोतवाल लालचंद सरोज मौजूद रहे। हालांकि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नहीं पहुंचने से फरियादी मायूस हुए।
विज्ञापन

वहीं ऊंचाहार में तहसील सभागार में नवागंतुक एसडीएम राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें 38 शिकायतों में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पूरे महीपत मजरे सरायं हरदो गांव निवासी रेनू देवी ने गांव के ही चार लोगों पर लेखपाल की मिलीभगत से बंजर की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पूरे मालिन मजरे बहरेवा निवासी सरोज कुमारी ने गांव के ही तीन लोगों पर टीन शेड रखकर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर तहसीलदार अभिनव पाठक व निरीक्षक कमलेश कुमार मौजूद रहे।
उधर, महराजगंज में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें कुल 61 शिकायतें आईं, जिसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, महराजगंज थाने से एसआई जमुना प्रसाद मौजूद रहे।
सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें आईं, जिसमें से तीन का निपटारा किया गया। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तीन दिन में शिकायतें निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार रामकुमार शुक्ला व कोतवाल पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें