बछरावां (रायबरेली)। मुंशीगंज गोलीकांड शहीद दिवस के शताब्दी वर्ष पर बछरावां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक तहसील स्तरीय निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें तहसील के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में बरखंडी इंटर कॉलेज, शिवगढ़ के शिवम सिंह को प्रथम, अटरा इंटर कॉलेज अटरा के रोहित गौतम को द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां की अंकिता सोनी को तृतीय विजेता घोषित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की सृष्टि वर्मा को प्रथम, अटरा इंटर कॉलेज के रोहित गौतम को द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां की शिवानी को तृतीय विजेता घोषित किया गया।
निर्णायक मंडल में पुष्पावती, नम्रता राय, मोहम्मद अबरार, महेंद्र राय शामिल रहे। इस मौके पर परमजीत गौतम, किरण सिंह, सुरुचि शुक्ला, डॉक्टर पूनम, आरती मौर्य, प्रियंका गुप्ता, अन्नू शुक्ला, श्रेयसी, जया, कृष्णा, क्षमा आदि मौजूद रहे।