फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वीर बलिदानियों को किया नमन

Sat, 09 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहीद स्मारक में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चे व अन्य लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। काकोरी शताब्दी महोत्सव समापन का कार्यक्रम शुक्रवार को मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक में हुआ। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि देश की एकता व सम्मान सबसे पहले है।
विज्ञापन


काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर शहीदों को नमन व स्मरण करने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं। विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऋषि इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा हबीबा खान के गीत मेरे वतन के लोगों... ने उपस्थित लोगों को वीर शहीदों के प्रति श्रद्धाभाव से भर दिया।

आल्हा गायक रामरथ पांडेय के गीत को सुन लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह व अन्य अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में एएसपी संजीव सिंहा, ईओ नगर पालिका सिंह, प्रभागीय निदेशक पर्यावरण मयंक अग्रवाल, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष कमल द्विवेदी, शिवबाबू शुक्ला, अजय सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, शिव नारायण मिश्रा, हरिओम शुक्ला सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें