फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौ दवाओं की बिक्री रोकी, नोटिस

Wed, 11 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मेडिकल स्टोरों में बिक रही दवाओं की गुणवत्ता की जांच मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने की। नशे से संबंधित दो दवाओं समेत नौ दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। दुकानों पर कमियों मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


शहर के पीएसी गोरा बाजार स्थित प्रशांत मेडिकल एजेंसी में कैशमेमो में तमाम खामियां मिलीं। इससे आशंका है कि झोलाछाप व अन्य फर्जी लोगों को दवाओं की बिक्री की जा रही है। यहां दो दवाओं के नमूने लेकर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। सेमरपहा स्थित प्रतिभा मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लेने के साथ ही नशे से संबंधित दो दवाओं समेत चार दवाओं की बिक्री रोकी गई है।

दोनों दुकानों पर कमियां मिलने के बाद संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें