फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के चलते फंसा 1400 कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 1400 शिक्षकों और कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन नहीं मिल सका है। वजह यह कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इस समय कार्य बहिष्कार चल रहा है।
विज्ञापन

छह दिन बीत गए, लेकिन अब तक आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। इससे कोई कामकाज नहीं हो रहा है। निर्वाचन कार्य को छोड़कर कार्यालय के सभी कामकाज ठप हैं। इसी वजह से वेतन भी निर्गत नहीं किया जा सका है।
सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में मारपीट हुई थी। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक को चोटें आईं थीं। मारपीट में एक प्रधानाचार्य के चालक और एक कार्यालय स्टाफ को भी पीट दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में डीआईओएस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह घटना 31 जनवरी को सुबह घटी थी, तभी से कार्यालय में कामकाज ठप है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार चल रहा है। कर्मचारी आते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते हैं। पिछले छह दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार की वजह से वेतन भी निर्गत नहीं किया जा सका है।
वैसे तो एक या दो तारीख को वेतन मिल जाता था, लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ। जिले में 41 राजकीय और 46 सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही कार्यालय स्टाफ को भी वेतन नहीं मिल सका है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि 31 जनवरी को उन पर कार्यालय में हमला हुआ था। घटना के बाद से कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसलिए कोई कामकाज नहीं हो रहा है।
हमले में उनके हाथ में भी चोटें आईं हैं, इसलिए काम नहीं कर पा रहे हैं। कुछ राहत मिलते ही वेतन निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
छठवें दिन भी किया प्रदर्शन
रायबरेली। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर छठवें दिन शनिवार को भी कार्य बहिष्कार किया गया। डीआईओएस कार्यालय में सभी कर्मचारी बाहर बैठे रहे। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि डायट, बेसिक, राजकीय कॉलेजों में भी कर्मचारी कार्य से विरत रहे। मंडलीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार में भाग लिया। प्रदर्शन में रत्नेश कुमार, स्मिता मिश्रा, सुनीता सिंह, राजेश यादव, समरजीत यादव, एसएस राठौर, हरीशानंद, रामशरण, जितेंद्र मिश्र, स्वदेश शुक्ला, केवलपति, सतीश कुमार, अभिषेक नंदन, अतुल वाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें