फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी नए फीडरों से आपूर्ति नहीं

Mon, 12 Sep 2016 01:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार जेसीआई की ओर से हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों को सम्मानित करती मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेसीआई की ओर से जेसी सप्ताह में रविवार को एफजी कॉलेज में तात्कालिक चित्रण प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग वर्ग में साहिल, आकांक्षा, शुभ और मेघा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 315 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रंजना जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि बच्चों की प्रतियोगिता को निखारने के लिए जेसीआई सदैव प्रयासरत है। इस दौरान रंग भरो, बर्थ-डे कार्ड, हल जोतता किसान आदि विषय पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्ले ग्रुप से यूकेजी में साहिल प्रथम, शुभम वर्मा द्वितीय, इशिता गोस्वामी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा एक से दो में आकांक्षा सिंह प्रथम, सारा नाज द्वितीय, मेदांशिता सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा तीन से पांच में शुभ अग्रवाल प्रथम, नीलाक्षनी श्रीवास्तव द्वितीय, श्रेया गौतम तृतीय, जबकि कक्षा छह से आठ तक में मेघा सिंह प्रथम, कृतिका श्रीवास्तव द्वितीय, दिव्यांशी गौतम तृतीय स्थान पर रही।

निर्णायक मंडल में कंचन बदलानी, डॉ. एसएम सिंह, डॉ. एसके तिवारी, शशिकांत रहीं। मुख्य अतिथि का अध्याय अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने स्वागत किया। अचला श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर रश्मि मेहरोत्रा, प्रभात श्रीवास्तव, प्रियंका अग्रवाल, मनीशी सिंह, अनामिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें