फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची सहरसा स्पेशल

विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : रायबरेली में शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अमृतसर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल ने ढाई घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल सवा घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। शुक्रवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
बीमार के इलाज के लिए रुकी ट्रेन
शुक्रवार को प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत खराब हो गई। इस पर ट्रेन को ट्रेन को 15 मिनट तक रायबरेली स्टेशन पर रोका गया, ताकि बीमार यात्री का इलाज हो सके। चिकित्सकीय सुविधा की कागजी लिखापढ़ी के दौरान यात्री और रेलवे स्टाफ के बीच कुछ देर कहासुनी भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि बीमार यात्री के इलाज के लिए कुछ देर ट्रेन रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें