फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की मायके में गला दबाकर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की एक नवविवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसका का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एसओ ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अमानखेड़ा मजरे रानीखेड़ा गांव की रहने वाली सुनीता पुत्री राममूरत यादव अपने चाचा रामभवन के घर में रहती थी।
चाचा के और कोई नहीं था। इस पर चाचा ने सुनीता को गोद लिया था। चाचा ने जुलाई 2019 में सुनीता की शादी लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के हरदोइया गांव निवासी सर्वेश कुमार यादव के साथ की थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही वो ससुराल से आई थी। रोज की तरह रामभवन सोमवार दोपहर भोजन करके घर से खेत घूमते हुए रानीखेड़ा चौराहे पर चला गया। इधर, सुनीता की हत्या कर दी गई। जानकारी पर चाचा पहुंचा तो भतीजी मृत अवस्था में पड़ी थी।
सुनीता के चेहरों पर नाखूनों के निशान थे। गले में रस्सी फंदा लगाकर उसे मारा गया। रानी खेड़ा ग्राम प्रधान पति रामखेलावन रावत ने सूचना स्थानीय थाने पर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एक आश्चर्य की बात जरूर देखने को मिली कि घर परिवार व गांव के लोग भले ही लेट पहुंचे हो।
विज्ञापन

लेकिन मृतका का पति वहां पर पहले पहुंचकर घर से शव बाहर निकाल कर रख दिया। उसके बाद लड़की का चाचा रामभवन व लड़की के माता-पिता पहुंचे।
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पड़ोसियों के द्वारा फोन पर सूचना प्राप्त हुई है। ऐसे में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें