रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीबों के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई। दूसरी सूची में 322 बच्चों के नाम शामिल हैं।
संबंधित स्कूलों को संबंधित बच्चों का दाखिला करके अपने ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
बीएसए शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली सूची पूर्व में ही जारी की गई थी। ऑनलाइन प्रक्रिया और जांच का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को 322 बच्चों को दूसरी सूची भी जारी की गई है।
चयनित बच्चों के लिए स्कूलों को अलॉट किया गया है। स्कूलों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बच्चों का एडमिशन करके खंड विकास अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।