फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने दो दुकानों से बरामद किए 25 आरक्षण टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे सुरक्षा बल के विशेष दस्ते ने सोमवार को सरेनी बाजार में छापामार कर दो दुकानों से 25 आरक्षण टिकट बरामद किए। दोनों दुकानदारों को आरपीएफ लालगंज के सुपुर्द कर दिया गया। दुकानों से कंप्यूटर के सीपीयू व मोबाइल सीज किए गए।
विज्ञापन

कुछ दिनों से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ को रायबरेली जिले में व्यक्तिगत आईडी से आरक्षण टिकट बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देशन में आरपीएफ के विशेष दस्ते ने छापा मारा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सरेनी बाजार स्थित प्रशंसा इंटरप्राइजेज एवं आदित्य सहज जनसेवा केंद्र में छापा मारा गया। प्रशंसा इंटरप्राइजेज से आगे की तिथियों के 19 अरक्षित टिकट और आदित्य सहज जनसेवा केंद्र से आगे की तिथियों के छह आरक्षित टिकट बरामद हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों दुकानों से टिकट बनाने में प्रयुक्त होने वाले कंप्यूटर के सीपीयू एवं मोबाइल को सीज किया गया है। दोनों दुकानों के मालिक शिवम अग्निहोत्री एवं आदित्य प्रजापति को रेलवे एक्ट के अंतर्गत निरुद्ध कर आरपीएफ आउट पोस्ट लालगंज को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अनाधिकृत टिकटों की दलाली करते थे। दोनों जगह पहले भी एक हजार से अधिक टिकट जारी किए जा चुके थे। एक जगह आठ तो दूसरी जगह तीन अलग-अलग व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से टिकटों को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें