फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया बालक, मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को ट्रैंक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की हुई मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने बालक की मौत हो र्गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बालक ट्रैक्टर पर बैठने के लिए रोटावेटर पर चढ़ गया। इससे शव कई टुकड़ों में बट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नुनैरा गांव निवासी लक्ष्मीशंकर बुधवार सुबह ट्रैक्टर से खेत जोतने दुकनहा गांव गया था। अभय सिंह के खेत की रोटावेटर से जुताई के दौरान अहिलवा गांव निवासी मूक बधिर अरुण कुमार (10) पुत्र बचोली ट्रैक्टर पर बैठने के लिए रोटावेटर पर चढ़ गया।

उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह रोटावेटर तथा ट्रैक्टर के बीच में गिर गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता। तब तक अरुण कुमार रोटावेटर में लिपटकर काफी दूर तक चला गया। इससे उसका शरीर कई टुकड़ों में बट गया।
विज्ञापन


घटना की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची मृतक की मां सुनीता, छोटा भाई आशीष (6), बाबा पारस, दादी रामरती का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मृतक का पिता बचोली अमृतसर में भट्ठे में मजदूरी करता है। मृतक के बाबा पारस ने थाने में सूचना दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बाबा ने घटना की सूचना दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें