फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने चलाई 26 बसें, यात्रियों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन में छूट मिलने पर जनजीवन सामान्य होने लगा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी सोमवार को रायबरेली डिपो से 26 बसों को अलग-अलग रूटों पर भेजा। जिले के लगभग सभी पॉकेट रूटों के अलावा आसपास के जिलों के लिए बसें चलाईं। हालांकि यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। रोडवेज अफसरों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को बसों में सफर करने की अनुमति दी जा रही है। बसों के संचालन में सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज ने 26 बसें दौड़ाईं। इनमें 23 डिपो की बसें तो तीन अनुबंधित बसें शामिल रहीं। इन बसों को प्रतापगढ़, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर समेत कई पड़ोसी जिलों के लिए चलाया गया।
तिलोई, डलमऊ समेत जिले के सभी पॉकेट रूटों पर भी बसें दौड़ाई गईं। हर रूट पर दौड़ने वाली बसों में औसतन 10 से 15 यात्री ही सवार हुए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। सुरक्षा के सभी उपायों पर ध्यान दिया गया। रेलवे ने भले ही देशभर में 200 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है, लेकिन रायबरेली जिले से होकर कोई भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। अगर किसी यात्री को सफर करना है तो लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन

अब श्रमिक स्पेशल के आने का सिलसिला भी थम गया है। सोमवार को सवारी गाड़ियों के न आने से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोई भी सवारी गाड़ी इधर से नहीं गुजरी। सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें