फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर रिटायर्ड फौजी की मौत

Sat, 04 Jul 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के ऐहार माइनर के पास शनिवार रात बाइक से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड फौजी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के मधुकरपुर के रहने वाले अमरेंद्र सिंह (42) पुत्र चंद्रभान सिंह रिटायर्ड फौजी थे। शनिवार रात करीब पौने दस बजे अमरेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे।

तभी ऐहार माइनर के पास प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही लालगंज डिपो की रोडवेज बस ने अमरेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरेंद्र को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक व कंडक्टर बस मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर लालगंज धनंजय सिंह ने बताया कि, बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें