फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आशाओं बहुओं को मिला बेहतर काम का तोहफा

Sat, 10 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम करने वाली आशा बहुओं के लिए खास खबर है। सितंबर में 2636 आशाओं को औसतन प्रति आशा 6997 रुपये के इंसेंटिव का भुगतान किया गया। पूर्व में अगस्त में आशाओं में औसतन 5,300 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया गया था। सुधार आने पर सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने आशाओं को बधाई दी है। इसके अलावा खराब प्रगति वाली सीएचसी के अधीक्षकों को सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी स्तर पर काम करने वाली आशा बहुओं को काम के हिसाब से हर माह इंसेंटिव दिया जाता है। इनमें टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, गैर संचारी रोग (एनसीडी) सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाएं व गतिविधियां शामिल हैं। अच्छा काम करने वाली आशाओं को हर माह 10-10 हजार से अधिक का भुगतान हर माह मिलता है। समीक्षा में डलमऊ, ऊंचाहार, अमावां ब्लॉकों में आशाओं का औसत भुगतान जिले के औसत की तुलना में बेहतर रहा है। यह अच्छी बात रही कि 2636 आशा बहुओं को सितंबर में प्रति आशा औसत भुगतान 6997 रुपये रहा।
सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि सितंबर में आशा बहुओं का प्रदर्शन अच्छा रहा। बढि़या काम करने वाली आशा बहुओं को सितंबर माह में औसतन 6997 रुपये इंसेंटिव का भुगतान किया गया। आगे भी अच्छा काम करने वाली आशाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने खराब प्रगति वाली सीएचसी के अधीक्षकों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें