फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से सड़कें लबालब, पेड़ गिरने से आवागमन ठप

Sun, 27 Sep 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जोरदार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। देहात क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। महराजगंज में पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। गदागंज में कच्ची कोठरी ढहने से दो मवेशियों की मौत हो गई। परिवार के लोग बच गए।
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पूरे दिन में 55.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर के सोनिया नगर और नया पुरवा मोहल्ले में लोगों के घरों के बाहर तक पानी भर गया। इससे घरों से निकलना मुश्किल रहा। आईटीआई मार्ग, रतापुर चौराहा, पुलिस लाइन, गल्ला मंडी, एकता विहार कॉलोनी, नवीन गल्ला मंडी और आजाद नगर मोहल्ले में भी जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

दिनेश यादव और अरविंद सिंह ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों पर पानी भरने से कई लोग गिरकर घायल हो गए। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। बारिश के कारण पूरे दिन शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि जलकल की टीम भेजकर पानी की निकासी कराई गई। लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



कोठरी ढहने से दो मवेशियों की मौत
हलोर प्रतिनिधि के अनुसार कुसुढ़ी सागरपुर चौराहे पर बारिश के कारण शीशम का पेड़ गिर गया। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। वनकर्मियों ने पहुंचकर डालें काटकर आवागमन चालू कराया। कैर गांव में बारिश से राजेश की झोपड़ी ढह गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग बच गए।


गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रयागपुर गांव निवासी किसान रामपाल की कच्ची कोठरी ढह गई। कोठरी के पास बंधे पड़वा और बछड़ा मलबे में दबकर मर गए। लेखपाल आलोक अवस्थी ने नुकसान का जायजा लिया। नायब तहसीलदार डलमऊ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।अमावां प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से मखदूमपुर, मिश्र का पुरवा, सरदार का पुरवा, चकखापर, सरावां, हरदासपुर और सिधौना गांव में जलभराव रहा।


धान की फसल गिरी, किसान मायूस
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से अगैती धान की फसल गिर गई है। मोन गांव के किसान अमरेंद्र, विपुल, सुशील, समरजीत, रामदेव, रामहेत और कमलेश ने बताया कि धान की पकती बालियों के भार और तेज हवाओं से फसलें गिर गई हैं। पानी में डूबने से फसल के सड़ने का खतरा है।


अमावां ब्लॉक क्षेत्र के किसान सुरेश श्रीवास्तव, अरुणा मिश्रा, राजू मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, विजयचंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, अनुपम मिश्रा और शिव किशोर पांडेय ने बताया कि बारिश से धान की फसल गिर गई है। सब्जी की फसल भी चौपट हो रही है।


तीन दिन में हुई बारिश पर नजर
24 सितंबर - 22 एमएम
25 सितंबर - 35 एमएम
26 सितंबर - 55.9 एमएम
स्रोत : मौसम विभाग


तीन दिन में तेजी से गिरा तापमान
बारिश के कारण तीन दिन में तापमान तेजी से लुढ़का है। इससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।


बारिश से लुढ़का तापमान
24 सितंबर - 32.5 डिग्री - 25 डिग्री
25 सितंबर - 28.3 डिग्री - 21.5 डिग्री
26 सितंबर - 26.5 डिग्री - 21.9 डिग्री
स्रोत : मौसम विभाग

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

लालगंज रोड पर अहमदपुर के पास महुआ का पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें