फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क सुरक्षा माह रहा बेअसर, 57 हादसों में 30 की मौत

Thu, 05 Feb 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सड़क सुरक्षा माह के बावजूद बीते माह जनवरी में सड़क हादसों में 30 लोगों की जान चली गई और 27 गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया, इसके बाद हादसों में वर्ष 2025 की तुलना में कुछ कमी आई, लेकिन दुर्घटनाओं से सड़क लाल होती रहीं।
विज्ञापन

जनवरी माह में शासन के निर्देश पर यातायात व परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया था। वहीं परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग वालों वाहनों पर कार्रवाई की। इसके बाद भी जनवरी में 57 हादसे हुए।
यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 11354 वाहनों के चालान काटे। यातायात प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि यातायात के नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों के पालन करने से ही हादसों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें