फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसो में युवक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विभिन्न सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र भदोखर के मुजफ्फर नगर निवासी हरीलाल उर्फ लाला (30) पुत्र श्रीराम बछरावां से रायबरेली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरानी गांव के निकट तांगे से भिड़ गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी गई है।
इसी तरह अनीस निवासी रामसनेही घाट बाराबंकी अपने साथी गुलफाम, शमीम निवासी लाही बाजार उन्नाव से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। लालगंज-लखनऊ बाईपास पर समोधा के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र में रानीखेड़ा चौराहे के निकट रानीखेड़ा निवासी सत्येंद्र कुमार और रवि साइकिल से घर जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जिजौली गांव निवासी प्रकाश (35) शनिवार को बाइक से राजापुर जा रहा था। पूरे जहान गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें