फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लग्जरी वाहनों समेत 200 गाडिय़ों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शासन के निर्देश पर शनिवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना सीटबेल्ट व हेलमेट के मिले 65 लग्जरी वाहनों समेत 200 वाहनों का चालान किया। अभियान से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। बाइक चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दरियापुर के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। बिना हेलमेट लगाए बाइक लेकर गुजरने वाले लोगों को रोककर मोबाइल से ही चालान कर दिया गया। इसके अलावा लग्जरी वाहनों को भी रोका गया।
जिन चालकों ने सीटबेल्ट नहीं लगा रखा था, उनके वाहनों का चालान कर दिया गया। करीब 11 बजे तक चले चेकिंग अभियान में 65 लग्जरी वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 135 दो पहिया वाहनों का चालान बिना हेलमेट के होने पर किया गया। इस दौरान कई वाहन मालिकों ने दूसरे रास्ते से निकलने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि सप्ताह में दो दिन बिना सीटबेल्ट व हेलमेट के चल रहे वाहनों का चालान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को 200 वाहनों का चालान किया गया है। सभी पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर सभी को जुर्माना जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें