फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ/एआरओ परीक्षा कल, शामिल होंगे 10534 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से संचालित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2016 कराने के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 20 सितंबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 10,534 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा को शुचितापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
इन सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बतौर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जो परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचकर नकलविहीन परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन

भ्रमण करने के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों के रूप में एसडीएम डलमऊ सविता यादव, एसडीएम सलोन आशीष कुमार, एसडीएम ऊंचाहार केशवनाथ, एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर अंशिका दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, एसडीएम लालगंज जीतलाल, एसडीएम महराजगंज विनय कुमार, एसडीएम न्यायिक सदर राजेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी सुरक्षा बल मुहैया कराया जाएगा। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व ड्यूटी में रहेंगे, जो अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लें और 19 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नोडल अधिकारी के रूप में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र आवंटित अभ्यर्थी
नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज 384
विबग्योर पब्लिक स्कूल चंदौली ब्लॉक ए 384
विबग्योर पब्लिक स्कूल चंदौली ब्लॉक बी 384
एसजेएस पब्लिक स्कूल 384
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज 384
सर्वोदय इंटर कॉलेज केलौली 384
लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज 384
वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज 384
संत कंवर राम इंटर कॉलेज 384
सत्य नारायणी देवी शिक्षा निकेतन दरियापुर 384
भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खागीपुर सड़वा 480
मदर टेरेसा इंटर कॉलेज 384
वीणा पाणि इंटर कॉलेज 384
राजकीय इंटर कॉलेज 480
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 480
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज 384
वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज देदौर 480
देदौर इंटर कॉलेज देदौर 384
दुर्गा पब्लिक इंटर कॉलेज देदौर 480
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल ब्लॉक ए 480
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल ब्लॉक बी 454
दयावती मोदी पब्लिक स्कूल 480
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर 480
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर 384
चौधरी दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज 480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें