फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर गंगा नदी, तरबूज और सब्जियों की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 94.400 मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग, डलमऊ का कहना है कि हर घंटे चार सेमी. की गति से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से नदी किनारे बोई गई सब्जियों और तरबूज की फसल डूब गई है।
गुरुवार शाम गंगा नदी के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। गंगा कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, चकमलिक भींटी, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, कल्याणपुर बैंती, चांदपुर लुक गांवों के किनारे बोई गई तरबूज और सब्जियों की फसल डूब गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

लगातार हो रहे जलस्तर बढ़ोतरी से लोगों में दहशत है। उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हो रही वृद्धि को देखते हुए तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटरी में तैनात क्षेत्रीय लेखपालों और पुलिस सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें