फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान, पूर्व सांसद की बहू आरती सिंह को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह की बहू आरती सिंह के नाम पर मोहर लगा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को होने वाले नामांकन में आरती अपना परचा दाखिल करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा और सपा प्रत्याशी भी नामांकन पत्र जमा करेंगे। नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर तीन बजे तक नामांकन के बाद परचों की जांच होगी। भीड़ को कलेक्ट्रेट से बाहर रखा जाएगा। डीएम के न्यायालय में परचे जमा किए जाएंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तिलक भवन में शुक्रवार को पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह की बहू आरती सिंह पत्नी मनीष सिंह को पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर अमेठी एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, जिला प्रशासन ने 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाने की तैयारियां पूरी कर ली है।
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन होगा। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। कलेक्ट्रेट में भीड़ को आने नहीं दिया जाएगा। नामांकन के बाद दोपहर तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें