फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आठ सड़कों को क्रॉस करेगी रिंगरोड, बनेंगे ओवरब्रिज

Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में निर्माणधीन रिंगरोड फेज दो।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित रिंग रोड के दूसरे फेज का काम तेजी से चल रहा है। इस दायरे में आने वाली जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह रिंगरोड आठ सड़कों को क्रॉस करेगी। इन सड़कों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े। ओवरब्रिज बनने से हादसे कम होंगे।
विज्ञापन


21 गांवों से होकर निकलने वाली इस रिंगरोड के बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। इससे लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। यह रिंग रोड डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास रायबरेली-लखनऊ हाईवे से निकल कर सैदनपुर, सुलखियापुर, पासापुर, परिगवां, अलादपुर, कंचौदा नानकारी, चकलोहराहार, डिडौली, लोहरामऊ, सलारपुर, नौबती, दरीबा, रेती खुर्द बुजुर्ग, बिनोहरा, फकरुलहसन खेड़ा, मछेछर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, बेलाभेला, कुचरिया, सरायदामो गांव होकर रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को जोड़ेगी।


5100 किसानों को 320 करोड़ मिला मुआवजा
रिंगरोड निर्माण के लिए 5100 किसानों से भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए किसानों को 320 करोड़ रुपया मुआवजा बांटा जा चुका है।


जिले में दूसरे फेज में रिंग रोड के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। रिंगरोड आठ सड़कों को क्रॉस कर रही है। इन सड़काें के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें