फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विकास पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं से करेंगे गुफ्तगू

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दो माह बाद सांसद राहुल गांधी फिर अपनों के बीच होंगे। वह जिले के विकास पर चर्चा करने के साथ ही भावी राजनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगे। नेता प्रतिपक्ष 29 को रायबरेली और 30 अप्रैल को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। आम जनता की तकलीफों से भी राहुल रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन


राहुल के दौरे को लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। राहुल के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। इससे पहले 20 फरवरी को राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए थे। राहुल के दौरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक 29 अप्रैल को राहुल गांधी रायबरेली आएंगे। पहले दिन राहुल बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। जिला मुख्यालय पर बचत भवन में दिशा की बैठक में भाग लेकर अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


डलमऊ के मुराईबाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अमेठी जाएंगे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।


राहुल गांधी का कार्यक्रम
29 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। सुबह 10.45 बजे शहर के सिविल लाइन स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण होगा। सुबह 11 बजे बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगे। शाम 3 बजे रेल कोच फैक्ट्री लालगंज का भ्रमण करेंगे। शाम 4.30 बजे विधानसभा-सरेनी के बूथ अध्यक्षों के साथ मुराईबाग डलमऊ में बैठक होगी। शाम 6.30 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 30 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:15 बजे गन फैक्टरी एवं इंडो-रसियन रायफल्स प्रालि. कोरवा अमेठी का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ओपन हर्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण करेंगे। शाम 3.20 बजे संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज अमेठी से एयरपोर्ट लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें