फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिकायतों का समय से करें निस्तारण

Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का फरियादियों की ​शिकायत सुनती डीएम व एसपी। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। डीएम सरनीत कौर ब्रोका, एसपी रवि कुमार ने महराजगंज में फरियादियों की व्यथा सुनी। सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि अधिकारी लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण करें। यदि कोई समस्या है, तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में 37 लोग शिकायत लेकर आए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद्र कुमार, तहसीलदार मंजुला मिश्रा मौजूद रहे। लालगंज तहसील में एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा ने 19 लोगों की शिकायतें सुनीं। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।

लालगंज कस्बे के यशपाल कपूर ने गल्ला मंडी स्थित तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। बताया कि तालाब की भूमि पर दुकान व मकान का निर्माण कराया जा रहा है। सलोन में एसडीएम अंकित कुमार ने लोगों की व्यथा सुनी। 15 में एक शिकायत का निस्तारण हो पाया। इसी तरह ऊंचाहार में 15 में तीन शिकायतों, लालगंज में 19 में तीन शिकायतें, सदर में 15 में दो और डलमऊ तहसील में 17 में तीन शिकायतों का अधिकारियों ने निस्तारण किया।
विज्ञापन



दुर्गंध से घर छोड़ बाहर रहने को मजबूर
महराजगंज। मोन गांव की प्रधान श्यामकला ग्रामीणों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचीं। डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में सूकर खुले में घूमते हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। दुर्गंध से कुछ लोग तो गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान ने आबादी से दूर सूकर के बाड़े बनावाने की मांग की है।



सरकारी भूमि कब्जे का प्रयास
रायबरेली। खीरों क्षेत्र के तरवाबरवा गांव के राहुल मिश्र ने आबादी की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। आरोप है कि 25 जून को कुछ लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। शिकायत पर जांच करने गई राजस्व टीम ने फर्जी आख्या लगा दी। पीड़ित ने बताया कि शिकायत करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें