फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10,644 पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची तैयार

Tue, 25 Aug 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सदस्यों व प्रधान पदों के आरक्षण के काम में तेजी आ गई है। ग्राम पंचायत सदस्यों के 10,644 पदों के आरक्षण की सूची तैयार हो गई है। यह काम ब्लॉक मुख्यालयों पर पूरा किया गया है।
विज्ञापन


26 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सूची की जांच की जाएगी, जिसके बाद जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन को बाद आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण ब्लॉक मुख्यालयों पर एडीओ पंचायत को करना था। ब्लॉक में यह काम लगभग पूरा हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को इसकी जांच जिला स्तर पर होने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इसे  अनुमोदित करेगी। जिसके बाद इसका अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें