फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरक्षण सेवा बहाल, काउंटर पर लगी भीड़

Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर रविवार सुबह से ही यात्रियों की लाइन लगी रही। शनिवार को दिनभर आरक्षण सेवा ठप रही। अंडरपास के लिए कराए जा रहे काम की वजह से टेलीकॉम की भूमिगत केबल कट गई थी। जब तक केबल ठीक होती, तब तक देर शाम होने के कारण आरक्षण काउंटर बंद हो चुके थे। आरक्षण कराने के लिए आए लोग निराश होकर लौट गए थे। आरक्षण सेवा बहाल हुई तो सुबह से काउंटर पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


आरक्षण काउंटर के सामने लाइन में लगे यात्री राम सुमेर ने बताया कि वह दिल्ली के लिए टिकट कराने शनिवार को आए थे, लेकिन दोपहर बाद तक खड़े रहने के बाद भी आरक्षण नहीं हो सका। इससे लौट गए थे। अब फिर आना पड़ा। अमरेश बहादुर ने कहा कि वह परिवार के साथ हरिद्वार जाना चाहते हैं। शनिवार को टिकट कराने आए थे, लेकिन सर्वर न होने के कारण टिकट नहीं बन सका तो लौटना पड़ा। अब फिर से आकर लाइन में लगे हैं।

अमर बहादुर, नरेश कुमार, राम नरेश आदि यात्रियों ने कहा कि अगर शनिवार को टिकट मिल गया होता तो रविवार को दोबारा नहीं आना पड़ा। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि केबल कटने की वजह से आरक्षण सेवा बाधित थी, जो अब बहाल हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें