फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में बोलेरो में तोडफ़ोड़, भाई-बहन को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोर की अफवाह शनिवार देर शाम एक परिवार पर आफत बनकर टूट पड़ी। पिता को अस्पताल में भर्ती कराने जा रहे जीप सवार भाई-बहन को ग्रामीणों ने अपना निशाना बना लिया। ओवरटेक कर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

घटना से सहमे भाई-बहन मदद की आस में अपने आप को निर्दोष बताते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लेते हुए भीड़ के चंगुल से भाई-बहन को मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के समसपुर पौतना गांव निवासी दुर्गेश पाठक (22) अपने बीमार पिता दिनेश पाठक को उमरन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने गया था। इसके बाद वह अपनी 18 वर्षीय बहन के साथ किसी काम से सलोन आया था तभी डॉक्टरों ने फोन कर उसके पिता को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके बाद युवक पिता को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सलोन से निकल पड़ा। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के घुरहट गांव के पास कुछ अराजक तत्वों ने जीप में बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया और पुलिस को फर्जी सूचना दे दी। देखते ही देखते जीप के पीछे सैकड़ों बाइक लग गईं।
वही जीप सवार भाई-बहन डर से सहम गये और उसने भी गाड़ी की स्पीड बड़ा दी तभी उग्र भीड़ ने उसरेना के समीप जीप को ओवरटेक कर लिया और उसके अंदर जमकर तोड़फोड़ की।
दोनो भाई-बहन अपने आपको पड़ोसी गांव के होने का परिचय दे रहे थे लेकिन आक्रोशित भीड़ किसी भी बात को सुनने के लिए राजी नहीं हुई।
अफवाहों के गर्म बाजार में भाई-बहन की मदद के लिए पुलिस पहुंच गई और उसने भीड़ के चंगुल से दोनों को निकाल लिया। इस दौरान जब ग्रामीणों को सच्चाई का पता चला तो सभी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। बवाल करने वालों को चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें