फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारों में निशान साहब को चढ़ाया गया चोला

विज्ञापन
निशान साहब को चोला चढ़ाने वाले को सम्मानित करते मुख्य ग्रंथी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। श्री गुरु गोबिंद सिंह महराज के 354वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुनानक नगर एवं फिरोज गांधी नगर स्थित गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दोनों गुरुद्वारों में पवित्र निशान साहब को चोला चढ़ाया गया। चोला चढ़ाने से पहले ज्ञानी जगरूप सिंह, ज्ञानी जनक सिंह ने अरदास की। संगत ने चौपाई साहिब के पाठ और गुरु गोबिंद सिंह के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

निशान साहिब चढ़ाने की सेवा फिरोज गांधी नगर में सरदार रमनदीप सिंह और गुरुनानक नगर में गगनदीप सिंह ने की। चोला साहिब की सेवा सरदार अवतार सिंह बग्गा एवं निरंजन सिंह खनूजा ने की। प्रभात फेरी और नितनेम का पाठ में संगत ने उत्साह से भाग लिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद संगत का उत्साह देखने लायक था। इसमें छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हुए। प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर जोगिंदर सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, गुरबचन सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह तनेजा, परमजीत सिंह गांधी, दलजीत सिंह अरोड़ा, जसवंत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह मोंगा, गुरचरण सिंह, रतन सिंह सलूजा, बलजीत सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह नरूला, अवतार सिंह, कल्याण सिंह गांधी, हरभजन सिंह, हरविंदर सिंह, जसपाल सिंह तनेजा, रघुबीर सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें