फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में हर कोई जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। श्रीराम मंदिर अयोध्या के निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में न सिर्फ हर कोई बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है, बल्कि सहयोग भी दे रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बहादुर सिंह बब्लू ने गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में एक लाख एक हजार 11 रुपये दिए, जबकि उनके बेटे और बैसवारा सेेवा संस्थान के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पिछले दिनों एक लाख 11 हजार 100 रुपये मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दिए थे।
विज्ञापन

यही नहीं शिवगढ़ क्षेत्र में लोगों के सहयोग से मंदिर के लिए चार लाख की धनराशि एकत्र की गई। इसी तरह हर रोज कहीं न कहीं धनराशि एकत्र करने का कार्य तेजी से चल रहा है और लोग इसमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा ओबीसी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ने रविवार को नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से सहयोग निधि एकत्रित करने की अपील की। ओबीसी जिलाध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि सबके हैं।
विज्ञापन

गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार निधि समर्पण अभियान के तहत दीनशाह गौरा विकासखंड में कार्यालय का उद्घाटन हुआ। समग्र ग्राम विकास प्रमुख लायक सिंह, जिला कार्यवाह इंद्र कुमार शर्मा व जिला के संघ चालक रामचरण ने बताया कि 15 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। कोई भी घर इस महासंपर्क अभियान से छूटने न पाए। श्रीराम शरण सिंह निवासी गौरा ने 11000 की रसीद लेकर अभियान में सहयोग किया।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक समर्पण अभियान में डलमऊ के वरिष्ठ व्यापारी ओमनारायण गुप्ता, संतोष दीक्षित, शैलेश मिश्र, कृष्णकांत यादव आदि ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि का समर्पण किया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड क्षेत्र में रविवार को दोपहर ग्राम पंचायत सरांय छत्रधारी में पूर्व प्रधान विष्णु कुमार गोस्वामी की अगुवाई में जनजागरण रैली निकाली गई। विभिन्न गांवों में घूमी रैली का राम जानकी मंदिर शिवगढ़ में समापन हुआ। भाजपा नेता पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, कलावती मिश्रा, ज्ञान सिंह, राहुल द्विवेदी, बद्री प्रसाद आदि ने सभी से सहयोग मांगा।
उधर, शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज में कार्यालय का उद्घाटन पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान चार लाख की समर्पण धनराशि प्राप्त हुई। इस मौके पर कालेज के संरक्षक प्रदीप त्रिवेदी, अभियान प्रमुख हरभजन सिंह मौजूद रहे। सबसे बड़ी धनराशि भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने दी। साईं मंदिर देहली के संस्थापक श्याम सुंदर कुमार पांडेय, प्रदीप त्रिवेदी, वीरेंद्र कुमार सिंह, सरला सिंह समेत काफी लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें