फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 439 दिव्यांग पेंशनरों को राहत, घर बैठे होगा आधार प्रमाणीकरण

Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग से पेंशन ले रहे 439 पेंशनरों के खातों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। ऐसे में उन्हें पेंशन मिलने में समस्या हो रही है। विभाग ने पेंशनरों की परेशानी को दूर करने के लिए सीयूजी नंबर जारी किया है। इस नंबर पर बैंक खाता नंबर, पूरा पता और आधार की फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर देनी होगी। बिना पेंशनरों के कार्यालय आए ही आधार प्रमाणीकरण का काम पूरा कराकर पेंशन भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद दिव्यांग पेंशनरों को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग के सभी पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण के आदेश दिए गए हैं। जिले में 13982 दिव्यांग पेंशन ले रहे हैं। इसमें अब तक 439 पेंशनरों आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इसी कारण संबंधित पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण के लिए विभाग ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।

विभाग ने पेंशनरों के लिए सीयूजी मोबाइल नंबर 8189038747 जारी किया गया है। इस नंबर पर पेंशनरों को बैंक खाता नंबर, पूरा पता और आधार की फोटो कॉपी व्हाट्सएप करनी होगी। विभाग संबंधितों का आधार प्रमाणीकरण कर देगा। आधार प्रमाणीकरण का काम पूरा होने के बाद संबंधित पेंशनरों के खातों में पेंशन की अगली किस्त जाएगी।
विज्ञापन



सामूहिक विवाह योजना के तहत करें आवेदन
विभाग की ओर से दिव्यांग पेंशनरों का सामूहिक विवाह कराने की योजना संचालित है। जिले को इस साल 11 दिव्यांगजनों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक मात्र तीन आवेदन ही आए हैं। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा।


दिव्यांग पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण कराने के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। दिए गए मोबाइल नंबर पर जरूरी जानकारी व्हाट्सएप कराकर आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। बिना आधार प्रमाणीकरण के पेंशन की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

- सृष्टि अवस्थी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें