फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्ला व्यापारी का शव रख जाम की सड़क

Thu, 03 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की हत्या के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
रायबरेली। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी का शव रखकर परिजनों और व्यापारियों ने बुधवार को सेमरी-सरेनी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सभी ने प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने समेत अन्य मांगें रखीं। एसडीएम व सीओ ने परिवार की मांगों को पूरा कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। करीब 30 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


महरानीगंज निवासी सुखदेव लोधी की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी सरोजनी देवी को भी गोली मारकर घायल किया गया था। सरोजनी का इलाज एम्स में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सरोजनी की हालत में अब सुधार है। किसी को भी सरोजनी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद सुखदेव का शव मंगलवार की देर शाम घर पहुंचा था। सुबह करीब 9.30 बजे लोगों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एसडीएम लालगंज मिथलेश त्रिपाठी व सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। इस दौरान मृतक सुखदेव के भाई आनंदपाल लोधी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें भाई की पत्नी सरोजनी देवी का इलाज कराने, चारों बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार द्वारा वहन किए जाने, पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, मृतक सुखदेव की बड़ी बेटी रागिनी को सरकारी नौकरी दिलाने और हत्या आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें