फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से उमस से राहत

Mon, 15 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बारिश में भींगते बाइक सवार।
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश न होने से लोग उमस से परेशान थे। रविवार शाम को मौसम बदला और बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल गए। खेतों में तेज धूप होने से नमी कम हो गई थी और किसानों को सिंचाई का प्रबंध करना पड़ रहा था। रविवार को हुई बारिश से खेतों को भी पानी मिल गया।
विज्ञापन


सितंबर में औसत से बहुत कम बारिश हुई है। अभी तक केवल 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले दस दिनों से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान किए हुए थी। रात में भी राहत नहीं मिल रही थी। रविवार शाम को मौसम बदल गया और मध्यम बारिश हुई। जिससे गर्मी कुछ कम हुई। कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि नमी बहुत अधिक हो गई है, जिससे हवा में असंतुलन आया है। इसी कारण मौसम बदलने के साथ बारिश हुई है।
विज्ञापन


दोनों तापमान में असंतुलन
इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असंतुलन कायम है। इस कारण सितंबर में भीषण उमस पड़ रही है। दोनों तापमान के बीच आठ डिग्री का अंतर है, जो मौसम के लिहाज से सही नहीं है। इस कारण नमी का प्रतिशत बढ़ रहा है और हवा थम गई है। इस वजह से उमस से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें