फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांग्रेसियों ने निकला मशाल जुलूस

Mon, 15 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नसीराबाद में मऊ तिराहे पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
नसीराबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर शाम कस्बे के मऊ तिराहे से मशाल जुलूस निकाल कर भाजपा व चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में जलती मशालें लिए कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़ व चुनाव आयोग होश में आओ के नारे लगाते हुए सड़कों पर घूमे। जुलूस का समापन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास हुआ।
विज्ञापन


पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उपाध्यक्ष रवि प्रभाकर ने कहा भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मतपेटियों से छेड़छाड़ कर लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस इस तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर टीएन तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, राजीव द्विवेदी, मोहम्मद शरीफ व दिग्विजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें