फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिलक लगाए युवक को फुटकर देने से इन्कार, पिटाई

Thu, 23 Apr 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज कस्बा में युवक की पिटाई के बाद कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते लोग
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान पर फुटकर रुपये लेने गए युवक को माथे पर तिलक लगाए होने पर दुकानदार ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की। बुधवार को मामला तूल पकड़ने पर लोगों ने महराजगंज कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉस्मेटिक दुकानदार समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया और एफआईआर दर्ज की।
बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी विमला चरण अवस्थी उर्फ शुभम के अनुसार, वह 20 अप्रैल को पत्नी रेखा के साथ कस्बे में सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी विक्रेता को 50 रुपये देने पर वह फुटकर लेने पास की कॉस्मेटिक दुकान पर गया, लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया। इस पर शुभम स्वयं दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार इमरान ने उनके तिलक पर आपत्ति जताते हुए नोट लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में इमरान और उसके साथियों ने उनकी पत्नी को धमकाया और मौके पर पहुंचने पर शुभम की पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। कोतवाली में पहुंचे लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि कॉस्मेटिक दुकानदार इमरान, उसके भाई कामरान, नाज आलम और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें