फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जाली जाति प्रमाण पत्र पर भर्ती आरक्षी सेवा से बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। 25वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी सतीश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर अनुसूचित जनजाति के जाली प्रमाण पत्र पर भर्ती होने का आरोप था। पीएसी में तैनात शिविरपाल आनंदशंकर की तहरीर पर शुक्रवार को मिल एरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के अकरवास कनैनी पोस्ट अहमदगढ़ निवासी आरक्षी सतीश कुमार वर्ष 1987 में पीएसी में भर्ती हुए थे। उनके विरुद्ध जाली मीणा जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। तत्कालीन उपसेनानायक बृजेश कुमार गौतम और फिर मो. तारिक ने जांच पूरी की। आरोपी को 19 जून 2021 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। सतीश कुमार ने आठ जुलाई 2021 को स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, जो संतोषजनक नहीं होने पर उन्हें 17 जुलाई 2021 को सेवा से पदच्युत कर दिया गया। सतीश भर्ती फॉर्म में अपना स्थायी पता राजस्थान के जयपुर का बताया था। हालांकि, उन्होंने चरित्र पंजिका में इसे दर्ज कराने का प्रयास नहीं किया। तहसीलदार शिकारपुर की रिपोर्ट के अनुसार मीणा जाति उत्तर प्रदेश में सामान्य श्रेणी में आती है। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने आरक्षण का लाभ लेने के लिए जयपुर के पते का उपयोग किया। एएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें