फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्लामंडी ओवरब्रिज से होली बाद शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग। - फोटो : गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के बीच स्थित गल्लामंडी ओवरब्रिज की मरम्मत के बाद शुक्रवार को लोड टेस्टिंग की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के पहले ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो जाएगा। जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के निकट बना ओवरब्रिज अगस्त 2025 को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ओवरब्रिज से आवागमन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से मरम्मत का काम पूरा करा लिया गया है। इस कार्य में एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए। बनारस से मनोज कुमार, आरबी सिंह की अगुवाई में आई टीम ने रविवार को जांच की जांच थी।
सेतु निगम उप प्रबंधक पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर बाद ओवरब्रिज पर लोड टेस्टंग की गई। अंडरलोड दो डंपरों ओवरब्रिज से गुजारा गया। इसकी रिपोर्ट आईटीआई को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ओवरब्रिज से पहले छोटे वाहनों का आवागन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें