फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमू ढाबे को वैध करेगा आरडीए, पैमाइश के लिए सील खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डी. फार्मा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश यादव व उसके बेटे अंकित यादव समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर के रतापुर स्थित सील सोमू ढाबे को अब आरडीए ने वैध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढाबे के संचालक की ओर से कंपाउंडिंग के लिए आवेदन आने के बाद शुक्रवार को आरडीए के अवर अभियंताओं की टीम ने रतापुर पहुंचकर सील खोल दिया। करीब तीन घंटे तक भवन की पैमाइश करने के बाद ढाबे को दोबारा बंद करा दिया गया। हालांकि सील खोले जाने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा।
मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में बीती नौ अक्तूबर की रात छात्र आदित्य प्रताप सिंह की पिटाई और बाद में हरचंदपुर थाना क्षेत्र में महराजगंज रोड पर गढ़ी खास गांव के पास शव बरामद हुआ था। मामले में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद सोमू ढाबे के मालिक सुरेश यादव व उसके बेटे समेत अन्य हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

यह मामला जिले से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की चौखट तक पहुंचा था। एएसपी समेत कई अफसरों को हटाने के साथ निलंबन की गाज भी गिरी थी। बीती 16 अक्तूबर को जिला प्रशासन की टीम ने रतापुर पहुंचकर सोमू ढाबे के आगे के भाग को ध्वस्त करा दिया था।
ढाबे का नक्शा पास न होने पर आरडीए न भवन को सील कर दिया था। आरडीए के जेई विनय श्रीवास्तव, धनेश कुमार आदि की टीम ने शुक्रवार को रतापुर पहुंचकर सोमू ढाबे की सील खोल दी। कई घंटे तक पूरे भवन की जांच की गई। करीब तीन घंटे बाद दोबारा ढाबे को बंद कर दिया गया।
बताते हैं कि ढाबे के संचालक की ओर से सर्वेश कुमार ने ढाबे की कंपाउंडिंग कराने के लिए आवेदन किया है, जिसके बाद आरडीए ने ढाबे के भवन को वैध करने की प्रक्रिया के तहत सील को खोलकर पैमाइश की। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर सील खोले जाने पर नाराजगी जताई, लेकिन उनकी नहीं सुनी गयी।
सोमू ढाबा खुला तो कर लेंगे आत्मदाह : प्रदीप सिंह
महराजगंज। सोमू ढाबा खोले जाने को लेकर एक फिर आदित्य प्रताप सिंह के परिवार में आक्रोश फैल गया है। इस परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए सीएम के दरबार तक गुहार लगाई थी। सीएम के दखल के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में तेजी दिखाई थी।
अब एक बार फिर सोमू ढाबा खुलने पर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी मृतक आदित्य प्रताप सिंह के पिता प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बबलू ने सोमू ढाबे को वैध करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि यदि सोमू ढाबे को वैध किया गया और उसकी सील हटाई गई तो वे परिवार के साथ अपनी जान दे देंगे।
सोमू ढाबा जिला प्रशासन की मिलीभगत से खोलने की साजिश की जा रही है। सील तोड़ते समय कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि किसके आदेश पर ढाबे की सील खोली गई। इसकी जांच कराई जाए। मामले को मुख्यमंत्री के पास तक ले जाऊंगा।
रतापुर स्थित सोमू ढाबे को बीती 16 अक्तूबर को सील कर दिया गया था। बिना मैप पास कराए ही अवैध रूप से ढाबे का संचालन किया जा रहा था। भवन की कंपाउंडिंग के लिए आवेदन मिलने के बाद सील खुलवाकर पैमाइश कराई गई है। दोबारा होटल को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

-एके राय, सचिव आरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें