फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल यान में घुसा युवक, डेढ़ घंटे खड़ी रही काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए फर्राटा भर रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने ट्रेन के पार्सल यान में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। किसी तरह की अनहोनी की आशंका पर गाड़ी को करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया।
विज्ञापन

दरवाजा खुलवाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं तो लखनऊ को मैसेज देकर ट्रेन रवाना कर दी गई। उधर ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों में नाराजगी रही। मामला गुरुवार को देर शाम का है। वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से शाम 7.05 बजे रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी।
ट्रेन के गार्ड ने पहले से ही पार्सल यान में किसी व्यक्ति के छिपे होने की सूचना दे दी थी, जिससे आरपीएफ ने तुरंत ही पार्सल यान को घेर लिया, लेकिन गाड़ी रुकने से पहले ही पार्सल यान में बैठे व्यक्ति ने दरवाजे को अंदर से लॉक कर लिया। पहले तो काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो दरवाजे को खोलने का प्रयास किया गया, फिर भी नाकामी हाथ लगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक आरपीएफ के साथ ही रेलवे का टेक्निकल स्टाफ भी मशक्कत करता रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दरवाजे का लॉक काटने या फिर दूसरा कोई जुगाड़ करना तय हुआ, लेकिन इस काम को अंजाम देने के लिए गाड़ी को लखनऊ रवाना करना जरूरी समझा गया। इस पर रात 8.35 बजे गाड़ी रवाना कर दी गई।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोई युवक घुस गया था, जो ट्रेन के यहां आने से पहले तक बाहर झांक कर देख रहा था। गार्ड ने सूचना दे दी थी, लेकिन गाड़ी के रुकने से पहले ही युवक ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। कोई सफलता नहीं मिली तो गाड़ी रवाना कर दी गई। आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें