फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए करेगा तीन अवैध निर्माण सील

Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
illegal construction - फोटो : getty images
विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण करा रहे बड़े रसूखदार अब आरडीए (रायबरेली विकास प्राधिकरण) के जद में आने लगे हैं। खासतौर पर लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे किनारे धड़ल्ले से चल रहे निर्माण कार्यों को नोटिस जारी किये जा रहे है। इसमें अमेठी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, एलपीएस प्रबंधक समेत तीन को सील का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए निर्माण तेजी से हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर बड़े रसूखदार हैं। आरडीए की ओर से निर्माण कार्य चिह्नित कर पहले ही काम रोकने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद प्रभावशाली लोग अपने रसूख का फायदा उठाकर निर्माण करा रहे थे।

रायबरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ओपी राय के निर्देश पर अवर अभियंताओं की टीम ने हाईवे पर बन रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें से बरगद चौराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी कमला देवी, डिडौली के निकट लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और आईटीआई मोड़ पर कमलेश शर्मा को निर्माण कार्य बंद करने के नोटिस के बावजूद काम चालू रहा। इस पर सभी निर्माण कार्यों को सील का नोटिस जारी किया गया है। अवैध निर्माण को जल्दी ही सील किया जाएगा। 
विज्ञापन


आरडीए एक्सईएन एसके सिन्हा का कहना है कि तीन भवनों को सील का नोटिस जारी किया गया है। संबंधित जोन के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इन निर्माण कार्यों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें