फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमू ढाबे की सील खोलने की अर्जी को आरडीए ने की खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डी. फार्मा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश यादव व उसके बेटे अर्कित यादव समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रतापुर स्थित सील सोमू ढाबे को फिर से खुलवाने की मंशा पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की पत्नी ने डीएम को पत्र देकर सील को खुलवाने की मांग की थी। मामले में आरडीए ने सोमू ढाबे की सील खोलने की अर्जी खारिज करके शमन निस्तारण के बाद ही मामले में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इससे हत्यारोपियों को एक और झटका लग गया है।
मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में बीती नौ अक्तूबर की रात छात्र आदित्य प्रताप सिंह की पिटाई और बाद में हरचंदपुर थाना क्षेत्र में महराजगंज रोड पर गढ़ी खास गांव के पास शव बरामद हुआ था। मामले में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद सोमू ढाबे के मालिक सुरेश यादव व उसके बेटे समेत अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

बीती 16 अक्तूबर को जिला प्रशासन की टीम ने रतापुर पहुंचकर सोमू ढाबे के आगे के भाग को ध्वस्त करा दिया था। ढाबे का नक्शा पास न होने पर आरडीए ने भवन को सील कर दिया था। मुख्य आरोपी के परिवार के ही सर्वेश कुमार के अनुरोध पर बीती 13 दिसंबर को आरडीए के जेई विनय श्रीवास्तव, धनेश कुमार की टीम ने ढाबे की सील खोलकर पैमाइश की थी।
इसके बाद ढाबे को दोबारा सील कर दिया गया। बीती 15 दिसंबर को मुख्य आरोपी सुरेश यादव की पत्नी सरोज यादव ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर ढाबे की सील खुलवाने का अनुरोध किया। डीएम के निर्देश पर आरडीए ने मामले की जांच करने के बाद ढाबे की सील खोलने की अर्जी को खारिज कर दिया।
सचिव ने शमन निस्तारण न होने तक सील न खोले जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिस जमीन पर ढाबा बना है उस जमीन के सह खातेदारों द्वारा अलग-अलग आवेदन करने पर भी रोका है। इस संबंध में सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। आरडीए के गंभीर होने के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
आत्मदाह की धमकी दे चुके हैं प्रदीप सिंह
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी मृतक आदित्य प्रताप सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बबलू सोमू ढाबे को वैध करके सील खोले जाने पर आत्महत्या करने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर चेतावनी दी है कि सोमू ढाबे को वैध किया गया तो वे अपनी जान दे देंगे। मामले में न्याय दिया जाए।
सोमू ढाबे की सील खुलवाने के लिए डीएम को शिकायतीपत्र दिया गया था। शमन निस्तारण न होने तक सील खोला जाना न्याय संगत नहीं है। ऐसी स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया गया है। भवन की कंपाउंडिंग के लिए आवेदन मिलने के बाद पहले ही पैमाइश कराई गई है।
विज्ञापन

-एके राय, सचिव आरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें