फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से 1145 कोटे की दुकानों पर सीधे पहुंचेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ब्लॉक गोदामों पर राशन उठान में मनमानी रोकने के लिए अगले माह से ग्रामीण क्षेत्र की कोटे की दुकानों पर भी सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सभी 1145 कोटे की दुकानों पर सीधे एफसीआई गोदाम से राशन पहुंचेगा। यह व्यवस्था लागू होने से राशन की कालाबाजारी की समस्या से निजात मिलेगी।
साथ ही कोटेदारों को ब्लॉक गोदामों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शनिवार को डीएसओ ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जून माह से व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां पूरी कराने पर चर्चा की।
शहरी क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी।
शासन ने हरहाल मेें जून से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाने के आदेश दिए हैं। शासन के निर्देश पर शनिवार को डीएसओ विमल कुमार शुक्ला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम के ठेकेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मई माह में तैयारियों को हरहाल में पूरा करा लेने के निर्देश दिए। एक जून से सिंगल डोर स्टेप डिलवरी सिस्टम के माध्यम से एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें