फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लतपथ मिली, पड़ोसी किशोर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची खून से लथपथ मिली। आरोपी की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पाकर कोतवाल विनोद सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। बच्ची को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची अपने पड़ोसी के घर प्रतिदिन आती-जाती थी। रविवार दोपहर भी वह पड़ोसी के घर खेल रही थी। इस दौरान घर पर सिर्फ एक किशोर मौजूद था।
बताते हैं कि घर में अकेला पाकर किशोर ने मासूम संग दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़े तो आरोपी भाग गया। बच्ची खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन

दर्द से कराह रही बच्ची हालत देख परिवारीजन अवाक रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर, कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मासूम अभी सदमे में है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें