रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 14 जून को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी।
मतगणना के लिए 64 टेबल लगाई गईं हैं। छतोह और डलमऊ में 17-17 टेबल लगी हैं। नौ ब्लॉकों में मात्र एक-एक टेबलों पर मतगणना होगी। राही ब्लॉक में पांच टेबलों पर मतगणना होगा।
मतगणना में 792 प्रत्शाशियों के भाग्य का फैसला होगा। रविवार को मतगणना एजेंट बनने के लिए ब्लॉकों में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने प्रक्रिया पूरी कराई।
गत 12 जून को छह प्रधान, एक बीडीसी, दो डीडीसी और 372 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद 381 पदों के 792 प्रत्याशियों का भाग्य डिब्बे में बंद हो गया।
सभी रिटर्निंग ऑफिसरों (आरओ) और एआरओ को निष्पक्ष मतगणना कराने के आदेश दिए गए हैं। कम समय में मतगणना पूरी कराने के लिए इस पर 64 टेबल लगाई गई है।
उम्मीद है कि जिला पंचायत सदस्य पदों को छोड़ प्रधान व बीडीसी के रिजल्ट दोपहर 12 बजे तक आ जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के रिजल्ट आधे से एक घंटे में आ जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना का काम पूरा होने के बाद एडीएम (प्रशासन) न्यायालय से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
बिना मास्क व परिचय पत्र के नहीं होगी एंट्री
प्रत्येक मतगणना केंद्र पर कोरोना सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के गेट पर मतगणना एजेंटों की जांच होगी। मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। बिना पास के एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।
कहां कितने प्रत्याशियों का भाग्य होगा उजागर
इनसेट
पदों का नाम कुल पद कुल प्रत्याशी
प्रधान 06 26
बीडीसी 01 06
डीडीसी 02 16
ग्राम पंचायत सदस्य 372 744
कुल 381 792
ब्लॉकों में कहां कितने टेबलों पर मतगणना
मतगणना करवाने के लिए डलमऊ और छतोह में 17-17 टेबलों के साथ ही राही व खीरों ब्लॉक में पांच-पांच, सरेनी में तीन, सतांव, हरचंदपुर, लालगंज, बछरावां में दो-दो, अमावां, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, रोहनियां, जगतपुर, महराजगंज, शिवगढ़, सलोन, डीह में एक-एक टेबल लगाई गई हैं। जिले में कुल 64 टेबल मतगणना के लिए लगाई गई हैं।
मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। 14 जून की सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना जारी रहेगा। मतगणना के दौरान कोरोना सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। बिना मास्क के किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। निष्पक्ष मतगणना कराई जाएगी।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम