ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में सो रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की।
आरोपी ने उसके जेवरात भी छीन लिए। कुछ देर बाद उसकी मां घर आई, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी एक विवाहिता गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसका भाई व मां बाजार में सब्जी की दुकान पर सब्जी बेचने गए थे। देर शाम गांव का एक युवक घर के अंदर घुस आया और विवाहिता का मुंह दबाकर कमरे में खींच ले गया।
युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी जमकर पिटाई की। बंद कमरे के अंदर युवती चिल्लाती रही। आरोप है कि युवक जाते समय उसका मोबाइल, नाक की कील व गले का लाकेट भी छीन ले गया।
कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां घर आई तो उसने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।