फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को बाइक पर बैठाकर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बकरी चराने गई दस वर्षीय बालिका को बाइक पर बैठाकर एक युवक जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार दोपहर बाद मामला जानकारी में आने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

दो थानों की पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर काफी देर तक विवाद रहा। देर शाम पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और कार्रवाई के निर्देश दिए।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अघौरा गांव की 10 वर्षीय बालिका सई नदी के किनारे बकरी चरा रही थी। सुनसान जगह का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक बच्ची को बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर जंगल ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक बाइक भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची, यह देख परिवारीजन दंग रह गए। परिवारीजन सीएचसी ले गए। जहां से सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।
इलाज के बाद फोरेंसिक टीम व पुलिस बालिका को लेकर थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर गई और गहन पड़ताल की। गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कु़मारी का कहना है कि घटनास्थल बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत है। जबकि अघौरा गांव बछरावां क्षेत्र में है।
सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उधर, बछरावां कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि घटनास्थल गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के तहत आता है। फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें