फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा खिला बालिका से रेप, फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बालिका को पहले नशीली दवा खिलाकर रेप किया गया और उसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। उसे तीन दिन तक बंधक बनाए रखा गया। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर जिले के रहने वाले एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली बालिका ने शनिवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उसे घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी।
इसी बीच रास्ते में घात बैठाए युवक अपने साथियों के साथ उसे चार पहिया से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

उसे तीन दिन तक बंधक बनाए रखे। इसके बाद उसे जगदीशपुर बस स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के जाफरगंज निवासी चांद बाबू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें